मुकेश पार्टनर
29 September, 2025
नीमच । आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को प्रातः श्री लक्ष्मण सिंह सिसोदिया पिता स्व.बापूसिंह सिसोदिया का दुखद देहावसान हो गया। वे राजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं एडवोकेट महेन्द्र सिंह सिसोदिया के पूज्य पिताजी तथा वंशराज सिंह, अंश राज और निर्विघ्न के दादा जी थे। स्व. लक्ष्मण सिंह जी की इच्छानुसार परिजनों द्वारा उनके देहदान का निर्णय लिया गया है। देहदान यात्रा आज दोपहर 2 बजे राम अवतार कॉलोनी, बघाना से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज, नीमच तक जाएगी।
मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार देह्दानी स्व.लक्ष्मण सिंह को राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ ही सलामी दी जायेगी।
ज्ञात हो की देहदानदाता के पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज में भेजा जायेगा ताकि चिकित्सा छात्रों को प्रशिक्षण मिल सके. पिछले साल 2024 से अब तक नीमच को छह देहदान मिले हैं, और स्व.लक्ष्मण सिंह सातवे देहदानी होंगे.
देहदान न केवल चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए अमूल्य योगदान है, बल्कि इससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। देहदानियों की देह जीवन के बाद भी मानव कल्याण के कार्यों महत्वपूर्ण योगदान देती है। परिवार का यह निर्णय क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर लोगों को अंगदान और देहदान के प्रति जागरूक करेगा।