ताजासमाचार

रतनगढ़ में होगी महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा कि स्थापना, भूमिपूजन संपन्न 

डेस्क न्यूज़ 03 September, 2025

रतनगढ़ । नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार विशाल प्रतिमा की स्थापना को लेकर सोमवार, 2 सितंबर को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के राजपूत समाज एवं सर्व समाज की सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गोवर्धन नाथ मंदिर के पुजारी एवं प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विष्णु दत्त व्यास के हाथों से शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सर्व समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में प्रतिमा स्थापना स्थल पर नींव का पत्थर रखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने “जय शिवा सरकार”, “जय महाराणा प्रताप” और “एकलिंग नाथ” के गगनभेदी जयकारों के साथ संकल्प लिया कि शीघ्र ही रतनगढ़ में चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा की स्थापना कर अनावरण किया जाएगा।
महाराणा प्रताप संघर्ष समिति ने बताया कि इस प्रतिमा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और शौर्य की भावना जागृत करना है। महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल ऐतिहासिक साबित होगी।

Related Post