डेस्क न्यूज़
18 August, 2025
सामाजिक
नीमच। आज आनन्दो परिवार द्वारा वृक्षारोपण का पावन कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर परिवार के सभी साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, यही हमें शुद्ध वायु, हरियाली और जीवन का संबल प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन का उपहार देते हैं।
इस आयोजन के दौरान आनंद परिवार के संदीप बंसल,रवि दुआ,मनीष गोयल,अचिन गर्ग,अनिल वर्मा,सुनील अग्रवाल, दिलीप वर्मा,मुकेश पाटीदार, पुनीत वर्मा, कमल लखेरा, नकुल जैन, अखिल सिंहल,मनोज गांधी उपस्थित थे।
आनन्दो परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता फैलाई जा सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी को संदेश दिया गया कि आइए, हम सब मिलकर वृक्ष लगाएँ और हरियाली व जीवन को सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।