ताजासमाचार

₹5 हजार के इनामी NDPS तस्कर को मनासा पुलिस ने दबोचा, डेढ़ साल से चल रहा था फरार

डेस्क न्यूज़ 18 July, 2026 अन्य

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी सोनू पिता प्रकाशचंद धाकड़ (निवासी बरखेड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना मनासा के एनडीपीएस मामले में पहले आरोपी अविनाश पिता हीरालाल धाकड़  निवासी मालखेड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपी जितेंद्र सिंह पिता रामसिंह निवासी मुंडला चक, थाना नीमच सिटी और सोनू धाकड़ घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 17 जुलाई  को मनासा पुलिस ने सोनू धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे इनामी आरोपी जितेंद्र सिंह की तलाश अभी भी जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Post