ताजासमाचार

20 और 23 जुलाई को दरा घाटी में ट्रैफिक डायवर्जन, नीमच से कोटा-जयपुर जाने वाले यात्री रहें सतर्क

डेस्क न्यूज़ 18 July, 2026 प्रशासनिक

नीमच। नीमच से कोटा, जयपुर, दिल्ली और झालावाड़ की ओर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कोटा जिले की दरा घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रेलवे ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते 20 जुलाई और 23 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार दरा स्टेशन और कंवलपुरा-दरा रेलवे खंड के बीच रेलवे ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
इस दौरान कोटा-झालावाड़ मार्ग से आने-जाने वाले भारी और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
नीमच, जावद, मनासा, सिंगोली और आसपास के क्षेत्रों से कोटा, जयपुर या दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को इन दोनों दिनों में अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है, क्योंकि दरा घाटी क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन का असर यातायात पर पड़ सकता है। आपको बता दे कि भानपुरा से कोटा जाने वालों के लिए यही एकमात्र विकल्प है।

Related Post