डेस्क न्यूज़
18 July, 2026
अन्य
नीमच। मध्यप्रदेश शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय विद्यालय जावी में आयोजित कार्यक्रम में 38 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विधायक परिहार ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। छात्र-छात्राएं पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, ताकि अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे दूर-दराज़ के बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और ड्रॉपआउट की समस्या भी कम होगी।
इस दौरान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा धाकड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा, महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, जिला मंत्री रोशन वर्मा, दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, शोभाराम खाती, नवलकृष्ण सुरावत, मोहन नागदा, अशोक शर्मा, सरपंच गुलाब सिंह चंद्रावत सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।