ताजासमाचार

नीमच में दर्दनाक घटना ! घर की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला युवक, इलाके में मचा हड़कंप

डेस्क न्यूज़ 18 July, 2026 अन्य

नीमच। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय युवक ने अपने ही घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अनिल पिता मदनलाल प्रजापति (35) निवासी ग्वालटोली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिल पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज उदयपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार शाम को ही परिजन उसे उपचार के बाद घर लेकर लौटे थे।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे अनिल घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Related Post