द वॉचमेन पोस्ट
18 July, 2026
अन्य
नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय श्री संतोषनाथ जी की सुपुत्री तथा जितेंद्रनाथ (राजू), चंद्रशेखर योगी, सविता, कल्पना, नीलू एवं ममता की पूज्य माताजी, रंजना, तृप्ति, शुभम, गीतांजलि एवं यामिनी की आदरणीय दादीजी श्रीमती रतन देवी योगी का 18 जुलाई 2026, शनिवार को देवलोक गमन हो गया।
अंतिम यात्रा
दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास स्थान मकान नंबर 14, मंजूश्री महिला मंडल 14/2, बंसल चौराहा, विकास नगर, नीमच से प्रस्थान कर नीमच सिटी बस स्टैंड के पास स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।