महेंद्र सिंह राठौर
13 August, 2025
सिंगोली- नगर सिंगोली में स्वतंत्रता दिवस नगर परिषद सिंगोली द्वारा हर्ष उल्लास से मनाकर सभी शासकीय-अशासकीय स्कुलों के बच्चों को शुध्द देशी घी से निर्मित नुकती वितरण की जाती है जो हर बार टेंडर प्रक्रिया से टेंडर खुलने वाले द्वारा बनाई जाती है जिसकी शुद्धता मानको में कमी रहने से असंतुष्ट हो इस वर्ष बच्चों को शुध्द देशी घी से निर्मित मिठाई उपलब्ध कराने के लिए यह टेंडर अशासकीय शिक्षण संस्थान, सिंगोली स्वयं ने ही 200 रुपये प्रति किलो से लिया है. आज नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा एवं डॉ. इतेश व्यास प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली (I/C MO ) ने मिठाई नुकती बनाने वाली जगह पहुँच औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मिठाई तैयार करने के स्थान पर शुद्धता मानकों व सफाई व्यवास्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान डा.इतेश व्यास ने सभी अशिक्षण संस्थान शिक्षको की उपस्थिती में साफ-सफाई बनाए रखने, मास्क, सेफ्टी केप, मच्छर दानी लगाने के निर्देश दिये जिस पर तुरन्त अमल हुआ व सरस शुध्द देशी घी से बनाई जा रही नुकती स्वयं टेस्ट कर गुणवत्ता जांच की व स्वाद व शुद्धता से संतुष्ट हो शुद्धता का प्रमाण दिया व गुणवत्ता कि सराहना की.
इस मौके पर नगर परिषद सिंगोली लेखापाल कपील राजावत, कन्या हायर सेकण्डरी स्कुल प्राचार्य राजेन्द्र जोशी, डिवाइन पब्लिक स्कूल प्राचार्य निर्मल मेहता, संस्कार विधा मंदिर प्राचार्य विशाल पिछोलिया, न्यू लुक एकेडमी प्राचार्य अकरम मंसुरी व सरस्वती शिशु मंदिर पुर्व प्राचार्य रामलाल धाकड़ उपस्थित थे.