ताजासमाचार

16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता FIFA World Cup 2026

डेस्क न्यूज़ 20 July, 2026 अन्य

स्पेन | स्पेन ने FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने शानदार गोल दागकर स्पेन को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार और अपने इतिहास में दूसरी बार FIFA विश्व कप का खिताब जीता। वहीं, लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का अर्जेंटीना का सपना टूट गया। 16 साल बाद विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर दोबारा कब्जा जमाकर स्पेन ने नया इतिहास रच दिया।

Related Post