ताजासमाचार

गुस्सें में विवाहिता ने खाया ज़हर, मौत

डेस्क न्यूज़ 12 August, 2025

नीमच। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा में अज्ञात कारणों के चलते 25 साल की विवाहित महिला ने अचानक ज़हर खा लिया। आनन - फानन में परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिर पूरी कोशिश के बाद भी डाॅक्टर महिला की जान नही बचा पाए और आखिर महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुरे  गांव में शोक की लहर है। 
मिली जानकारी के मुताबिक पैंथरबाई पति राकेश बंजारा निवासी मालखेड़ा ने मंगलवार सुबह किसी बात से गुस्सा होकर जहर खा लिया था। जिससे घर में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर्स ने तुरंत ईलाज शुरू किया लेकिन सफल नही हो पाए, अंततः पैंथरबाई ने दम तोड़ दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ की । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आत्महत्या के मामलों में आए दिन इजाफा हो रहा है, जो सामाजिक और पारिवारिक तनाव की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Post