न्यूज डेस्क
10 August, 2025
नीमच। रामपुरा निवासी 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश पिता फकीर नाथ (उम्र 24 वर्ष) जो नीमच बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक होटल पर काम करता है, राखी के त्योहार पर अपने घर रामपुरा आया था। रविवार सुबह उसने घर में ही अपने गले में फंदा डाल फांसी लगा ली । गनीमत रही समय रहते परिजनों को पता चल गया और मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर तुरंत रामपुरा अस्पताल ले गए ।
रामपुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
वर्तमान में सतीश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल के परिजन दिनेश नाथ ने बताया कि सतीश समझदार है और कभी भी उसके व्यवहार में हमें कुछ असामान्य नहीं लगा की वह आत्महत्या करने की कोशीश करेगा. घटना से परिजन स्तब्ध हैं और आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।