ताजासमाचार

राखी से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकान पर छापामार कार्यवाही,  चार दुकानों पर दस्तक - लिए सेंपल - साफ - सफाई और गुणवत्ता के निर्देश 

डेस्क न्यूज़ 08 August, 2025

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर और राखी त्यौहारों के मद्देनजर एक बार फिर खाद्य विभाग का नाम सुनाई दे रहा हैं । जीं हा मनासा में राखी त्यौहार के एन मौके पर खाद्य विभाग ने चार मिठाई दुकानों पर छापामार कार्यवाही की है। कहीं मिठाई तो कहीं मावा तो कहीं गुणवत्ता को लेकर सेंपल जुटाए गए है। अब यह कार्यवाही को लेखा - जोखा भोपाल लेब भेजने की तैयारी कि जा रही है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा गोपी  स्वीट्स मनासा से  मावा का नमूना एवं  नैवेद्यम स्वीट्स  से मावा पेड़ा का नमूना एवं कृष्ण स्वीट्स मानसा से बेसन लड्डू का नमूना एवं होटल गणपत से मावा बर्फी का नमूने लिए गए ।

सभी मिठाई विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण मिठाई विक्रय करने एवं साफ सफाई रखने के  निर्देश दिए । नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Related Post