डेस्क न्यूज
05 August, 2025
प्रशासनिक
शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 27 शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण सहित जन-सुनवाई में 40 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु दिये निर्देश
नीमच. दिनांक 05.08.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया।
जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।
जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान आये 40 फरियादियों को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायत निराकरण हेतु निर्देश दिये गए।
उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 की 27 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी।
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच किरण चोहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर व उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहे।