द वॉचमेन पोस्ट
15 July, 2026
प्रशासनिक
इस दौरान प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत सभी पदोन्नत कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। एसपी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी रेडियो निरीक्षक जितेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस अधिकारी एवं पदोन्नत कर्मचारी मौजूद रहे।