ताजासमाचार

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतरी के संकुल प्राचार्य द्वारा नई पहल

यशवंत राठौर 04 August, 2025

मनासा। तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतरी के संकुल प्राचार्य युवराज चंदेल द्वारा मातृ हीन एवं पितृ हीन विद्यार्थियों को नवाचार के रूप में गोद लिया
उन विद्यार्थियों को पिता या माता की कमी महसूस ना हो, उनकी शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर जारी रहे, उन्हें कंपास, रजिस्टर, पेन, फाइल, फोल्डर सामान्य ज्ञान पुस्तकें प्रदान की गई, संस्था के पूर्व प्राचार्य एम एस चंद्रावत द्वारा बताया गया कि यह प्राचार्य सर की नई अभिनव नवाचार पहलहै, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतरी के संकुल प्राचार्य श्री युवराज चंदेल द्वारा मातृ हीन एवं पितृहीन विद्यार्थियों को नवाचार के रूप में गोद लिया उन विद्यार्थियों को पिता या माता की कमी महसूस ना हो उनकी शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर जारी रहे उन्हें कंपास रजिस्टर पेन फाइल फोल्डर सामान्य ज्ञान किताब प्रदान की गई इस नवाचार की स्टाफ परिवार ने काफी सराहना की संस्था के पूर्व प्राचार्य एम एस चंद्रावत द्वारा बताया गया कि यह प्राचार्य सर की नई अभिनव नवाचर पहल है।

Related Post