ताजासमाचार

मनासा नगर से गणबोर तक निकलेगी चारभुजा पैदल यात्रा , बद्रीविशाल मंदिर पर बैठक हुई संपन्न

डेस्क न्यूज़ 02 August, 2025

 

मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री चारभुजा पैदल यात्रा संघ द्वारा नगर से राजस्थान के गणबोर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर गुरुवार रात 8 बजे नगर के बद्रीविशाल मंदिर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक यात्रा संरक्षक मदन झंवर, जगदीश तोषनीवाल एवं यात्रा संघ अध्यक्ष दशरथ प्रजापति के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बीते वर्ष की यात्रा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

यात्रा संयोजक मदन झंवर व व्यवस्थापक जगदीश तोषनीवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष पैदल यात्रा संघ द्वारा मनासा नगर से राजस्थान के गणबोर श्री चारभुजा तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा में प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में नगर सहित रामपुरा, कुकडेश्वर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भक्त हाथ में ध्वजा लेकर शामिल होते हैं। इस वर्ष भी संघ द्वारा 31 वीं पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यात्रा संयोजक मदन झंवर ने बताया कि 31 वीं पैदल यात्रा 26 अगस्त से प्रारंभ होगी। जो 3 सितंबर को रूपजी महाराज पहुंच सम्पन्न होगी। 26 अगस्त को नगर के कपड़ा बाजार स्थित श्रीचारभुजा नाथ मंदिर पर ध्वज पुजन व अभिषेक कर यात्रा प्रारंभ होगी। जिसका पहला पड़ाव भादवामाता होते हुए नीमच में रहेगा। दूसरा पड़ाव 27 अगस्त निम्बाहेडा, तीसरा पड़ाव 28 अगस्त आवरी माता, चौथा पड़ाव 29 अगस्त भादसोड़ा पुराना सांवलिया जी, पांचवां पड़ाव 30 अगस्त फतेहनगर, छटा पड़ाव 31 अगस्त नाथद्वारा, सातवां पडाव 1 सितंबर रामेश्वरम धाम कांकरोली, आठवां पड़ाव 2 अगस्त गढबोर चारभुजा व नौवां पड़ाव रूप जी महाराज में मंदिर पर ध्वजा रोहण के साथ यात्रा सम्पन्न होगी। रूपजी महाराज में ध्वजा रोहण के बाद यात्रा का नौवा पड़ाव जलझुलनी ग्यारस पर पुनः चारभुजा जी पहुंचेंगी। जहां भगवान श्रीचारभुजा नाथ जी को भोग लगाकर 10 वें दिन यात्रा मनासा के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Post