डेस्क न्यूज
25 July, 2025
सामाजिक
नीमच। साढ़े 4 वर्षीय बालिका आर्या पुत्री अंकित सुपोत्री सुशील नपावलिया ने इन्दिरा नगर स्थित वासुपुज्य जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित चातुर्मास में विराजमान ध्यान कीर्ति महाराज साहब की प्रेरणा से गौतम स्वामी की लब्धि के पावन उपलक्ष्य में खीर के ऐकासने की तपस्या की। जिसकी सभी ने अनुमोदना की।
ध्यान कीर्ति महाराज साहब के चरण वंदन कर आर्या ने आशीर्वाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि नन्ही बालिका आर्या ने पूर्व में भी पद्मभूषण जी महाराज की प्रेरणा से उपवास की तपस्या पूरी की थी। आर्या चैतन्य वंदन भी करवाती है। नन्ही सी बालिका सभी तपस्या व पूजन की धार्मिक क्रिया को सीखने की रुची के प्रति जागरूक है।