ताजासमाचार

दुकानदारों का उखाड़ा अवैध कब्जा - जप्त हुए नो पार्किंग वाहन जेसीबी - ट्रेक्टर - लिफ्टिंग वाहन से नपा - यातायात की कार्यवाही

डेस्क न्यूज़ 19 July, 2025 प्रशासनिक

नीमच। शहर के व्यस्त बाजार में नगरपालिका और यातायात ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध दुकानदारों के अतिक्रमण को उखाड़ कर जप्त किया। इसके साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी अपने कब्जें में लिया है। यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान और नगपालिका की टीम ने शहर के फव्वारा, टैगोर मार्ग, कमल चौक, विजय टाॅकिज चैराह, सहित फ्रूट मंडी और सब्जी में अतिक्रमण हटाओं मुहिम शुरू की है। इसके साथ ही फूटपाथ पर अवैध पोस्टर बैनर, स्थाई छज्जों पर जप्ती की कार्यवाही की है। यातायात प्रभारी उर्मिला चैहान ने कहा कि आम लोगो को चलने फिरने में बाधा उठाना पड़ती है। साथ ही यातायात भी बाधित होता है। यह अभियान पूरे शहर मे ंतीन दिन चलेगा। सभी को समझाईश दी जाएगी। अन्यथा सामान जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। जो वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े थे। उनको जप्त किया गया है और चालानी कार्यवाही की जाएगी। 

Related Post