ताजासमाचार

अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा विद्यार्थीयों को पढ़ाया विज्ञान - स्कूलो का लिया जायजा

न्यूज डेस्क 09 July, 2025

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण दौरान महर्षि सांदिपनी विद्यालय डीकेन, माध्‍यमिक विद्यालय रामनगर, सुठोली, प्रा.वि.खातीखेड़ा एवं माध्‍यमिक विद्यालय भगवानपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर को परखा। उन्‍होने विद्यालयों में शिक्षकोंऔर विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली और ग्रामीणों से नियमित रूप से स्‍कूल संचालित होने के बारे में भी पूछा।

    कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने महर्षि सांदिपनी विद्यालय डीकेन के निरीक्षण दौरान कक्षा 12वीं कला संकाय की कक्षा में पहुँचकर , अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान विद्यार्थियों को राजनीति, विज्ञान विषय में शीत युद्ध का पाठ पढाया जा रहा था, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने स्‍वयं स्‍मार्ट डिजीटल बोर्ड पर शीत युद्ध, पूंजीवाद, साम्‍यवाद, संविधान की प्रस्‍तावना एवं लोकतंत्र की परिभाषा आदि के बारे में विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के तरीके बताते हुए कहा, कि कोई भी टॉंपिक पढ़े, तो उसके सभी पहलुओं, कब, कौन, क्‍या हुआ,(इतिहास) क्‍या कारण रहे, आदि सभी पहलुओं का अच्‍छे से अध्‍ययन करें। विषय को पूरी गहराई तक समझे। कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्‍तावना, उद्देशिका के बारे में भी विस्‍तार से बताया। निरीक्षण दौरान कक्षा 12वीं में 35 विद्यार्थी अध्‍ययनरत पाए गए।

Related Post