ताजासमाचार

ज़हर खाकर लड़खड़ाते घर पहुंचा नवयुवक, जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती - हालत गंभीर 

न्यूज डेस्क 05 July, 2025 सामाजिक

नीमच। जावद थाना क्षेत्र ग्राम बावल में 19 साल के नवयुक ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया और लड़खड़ातें कदमो से घर पहुंच गया और उल्टीयां करना लगा। उसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे जावद शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को डाॅक्टर्स की टीम ने आईसीयू में भर्ती किया है। युवक की पहचान मनीष  पिता राधेश्याम  गायरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीश  ने शनिवार को घर के बाहर ही किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद वह लड़खड़ाते कदमों से घर पहुंचा और परिजनों से सिर्फ इतना कहा, "अब चलते हैं"। इसके बाद मनीष को जोर-जोर से उल्टियां होने लगीं। मनीष की स्थिति नाजुक बनी हुई है इस घटनाक्रम की पुष्टि मनीष के जीजा देवीलाल गायरी द्वारा की गई, जिन्होंने बताया कि युवक के इस कदम के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मनीष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Related Post