न्यूज डेस्क
04 July, 2025
केंट पुलिस द्वारा 8 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता
नीमच। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के नेतृत्व में नीमच सिटी थाना और केंट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ दो बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जहां केंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान की टीम ने बस स्टेंड के पास से 8.75 ग्राम स्मैक के साथ सिकंदर उर्फ टोनी पिता युसुफ निवासी बड़ी मंडी घंटाघर के पास नीमच को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस की धारा 8/21 में मामला पंजीबद्ध किया गया है।
नीमच सिटी पुलिस ने की तस्करों पर कारवाई

दूसरी तरफ नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के मार्गदर्शन में जवासा चौकी पर नाकाबंदी कर बिना नंबर की कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में भरा 45 किलो डोडाचूरा पकड़ा है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कन्हैयालाल पिता शांतिलाल सालवी भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ और गोपाल पिता बालमुकंद रावल निवासी कानका थाना जावद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियो पर एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मामले की पुष्टि पुलिस की और से नहीं की गई