ताजासमाचार

मनासा में आवारा मवेशियों के खिलाफ नगर परिषद का अभियान आज से शुरू

न्यूज डेस्क 01 July, 2025

मनासा। नगर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे आवारा मवेशियों के जमावड़े और उससे नागरिकों को हो रही परेशानी के चलते नगर परिषद अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। मंगलवार से नगर परिषद आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू करेगी।

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश व्यास के स्थानांतरण के बाद यह अभियान कुछ समय से धीमा पड़ गया था, जिसके चलते शहर में मवेशियों की संख्या बढ़ती गई और सड़क हादसे का खतरा भी बना रहा। इस पर नगर परिषद अध्यक्षा डॉ. सीमा तिवारी ने प्रभारी सीएमओ रवीश कादरी को निर्देश दिए कि अभियान पुनः शुरू किया जाए।

प्रभारी सीएमओ कादरी ने स्वच्छता निरीक्षक का प्रभार लोकेंद्र साधु को सौंपा है और उन्हें मंगलवार सुबह से मवेशी पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कादरी ने बताया कि आवारा सांडों से निजात दिलाने के लिए नंदी शाला का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद मवेशियों को वहीं स्थानांतरित किया जाएगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

Related Post