न्यूज डेस्क
30 June, 2025
सामाजिक
जानकारी के मुताबिक, BSNL सिम का उपयोग पुलिस विभाग 2009 से कर रहा था, जो 2014 तक 70,000 से अधिक हो गई थी। लेकिन उज्जैन, अलीराजपुर, विदिशा और श्योपुर जैसे जिलों में नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब पाई गई।
एसएसपी रेडियो विजय खत्री के निर्देशन में लिए गए इस निर्णय में पुलिसकर्मियों को Airtel की बेहतर 4G-5G सेवाओं का लाभ दिलाने का लक्ष्य है। पोर्टिंग प्रक्रिया के लिए पुलिसकर्मियों को 10 रुपये का रिचार्ज कर 1900 नंबर पर मैसेज भेजना होगा, और दो दिन में UPC कोड संबंधित CUG डेस्क को भेजना होगा।
हालांकि BSNL अपने 4G नेटवर्क विस्तार और नई टावर योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है, लेकिन MP पुलिस का यह कदम दर्शाता है कि अब सरकारी सेवाओं में भी क्वालिटी कनेक्टिविटी सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है।