ताजासमाचार

रामपुरा में सांसद और विधायक ने किया 'नगर वन' का लोकार्पण

डेस्क न्यूज 21 June, 2025

 

मनासा। आज रामपुरा में ‘नगर वन’ का लोकार्पण सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने किया। नगर वन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना है। यह योजना राष्ट्रीय हरित भारत मिशन के तहत चलाई जा रही है, जिसमें शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण और हरियाली को बढ़ावा दिया जाता है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा दायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत माँ के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर विधायक माधव मारू ने कहा की “यह न केवल वृक्षारोपण है, बल्कि एक संकल्प है – माँ के आशीर्वाद को धरती की हरियाली में बदलने का। प्रकृति और माता – दोनों जीवनदायिनी हैं। आइए, हम सभी इस मुहिम से जुड़ें और पर्यावरण की रक्षा करें”

सांसद सुधीर गुप्ता ने टिकट व्यवस्था का शुभारंभ किया ।  विधायक मनासा माधव मारू द्वारा नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। नगर वन की स्थापना, उद्देश्य एवं प्राकृतिक व पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के सम्बंध मे वन मंडल अधिकारी नीमच एस के अटोदे(भावसे) द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
 इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह नगर वन उनके संसदीय क्षेत्र का पहला नगर वन है जोकि नगर के समीप होकर अत्यंत सुनियोजित तरीके से बनाया गया है।  वन विभाग द्वारा नागरिकों को एक नई सौगात दी गई है। उनके द्वारा नगरवासियों एवं आम जनता से नगर वन एवं वनों के संरक्षण व संवर्धन की अपील भी की गई। इस अवसर पर विधायक मनासा द्वारा भी रामपुरा नगर को नगर वन की स्थापना पर तथा वन विभाग के कार्यो की प्रशंसा की गई तथा आम जनता से वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण एवं सुरक्षा की अपील की गई।  विधायक मनासा द्वारा नगर वन भ्रमण कर समस्त कार्यो का निरीक्षण कर किये गए कार्यो की सरहाना की गई।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, एसडीएम पवन बारिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, कैलाश पुरोहित, गोपाल गुर्जर, विजय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, राकेश जैन, विजय दानगढ़, कैलाश देवड़ा, दीपक मरच्या सहित वन विभाग के डीएफओ, एसडीओ, रेंजर एवं अन्य अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आभार उपवन मंडल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Post