ताजासमाचार

गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने कल सड़कों पर उतरेगा नीमच, 12 बजे तक व्यवसाय बंद रखने की अपील

डेस्क न्यूज 26 July, 2026 अन्य

नीमच। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। 25 जुलाई को सर्व हिंदू समाज की बैठक के बाद कल 27 जुलाई को पूरे शहर में बड़ा जनसमर्थन जुटाने की तैयारी है।

सर्व हिंदू समाज ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों और नागरिकों से आह्वान किया है कि सोमवार को दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और इस अभियान का समर्थन करें।

इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की जाएगी।

आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक ज्ञापन नहीं, बल्कि गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति के सम्मान से जुड़ा जनआंदोलन है।

Related Post