डेस्क न्यूज़
09 July, 2026
अन्य
नीमच 09 जुलाई 2026। पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का बुधवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।
सिंगोली में रहे थे टीआई
पहाड़ सिंह कन्नौजे का नीमच जिले से बेहद गहरा और आत्मीय संबंध था। राजनीति में कदम रखने से पहले वे पुलिस विभाग में थे और वर्ष 2012 से लेकर लगभग 2014 तक वे नीमच जिले के सिंगोली थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे थे।
डीएसपी का पद छोड़ लड़ा था चुनाव, दर्ज की थी शानदार जीत
पुलिस सेवा में रहते हुए वे तरक्की पाकर डीएसपी के पद तक पहुंचे थे। लेकिन जनता की सेवा के लिए उन्होंने सरकारी सेवा और डीएसपी के गरिमामयी पद से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार को पहाड़ सिंह कन्नौजे को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत गंभीर हालत में इंदौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की संवेदना:
उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।