ताजासमाचार

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल ने लहराया परचम, प्रथम प्रयास में दोनों ग्रुप किए उत्तीर्ण

मुकेश पार्टनर 25 June, 2026 अन्य

नीमच। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रतीति बंसल ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप (Both Groups) उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

प्रतीति बंसल, राजेश बंसल (भटकन) की सुपुत्री हैं। उन्होंने परीक्षा में कुल 327 अंक प्राप्त किए, वहीं कॉस्टिंग विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86 अंक अर्जित किए। कठिन मानी जाने वाली सीए परीक्षा में पहले ही प्रयास में दोनों ग्रुप पास करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है।

विशेष बात यह है कि प्रतीति ने इससे पहले कक्षा 12वीं के बाद प्रथम प्रयास में ही सीए फाउंडेशन परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। अब सीए इंटरमीडिएट में मिली सफलता ने उनके शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।

प्रतीति की इस सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों और समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि शहर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Post