ताजासमाचार

मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति की रहस्यमयी मौत ! नर्मदा नदी में मिला शव, कार से मिला सुसाइड नोट

डेस्क न्यूज़ 25 June, 2026 अन्य

खरगोन/इंदौर। मंदसौर में पदस्थ नारकोटिक्स विभाग की एसपी के पति और एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत निशांत जोशी का शव बुधवार को खरगोन जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया। वे सोमवार शाम से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी 50 वर्षीय निशांत जोशी की कंपनी की कार सोमवार रात मंडलेश्वर स्थित नर्मदा पुल पर खड़ी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था। बुधवार दोपहर गांधीनगर क्षेत्र के समीप नर्मदा नदी में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने शव की पहचान निशांत जोशी के रूप में की।

जांच के दौरान कार से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट, शराब की बोतल और अन्य सामान बरामद हुआ। नोट में उन्होंने अपने चचेरे भाई डॉ. विवेक जोशी और उनकी पत्नी से अपनी बेटी का ध्यान रखने की भावुक अपील की थी।

पुलिस को वाहन से एक फाइल भी मिली है, जिसमें उल्लेख है कि निशांत जोशी मानसिक रोग विशेषज्ञ से उपचार ले रहे थे। इसी आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी इस घटना की चर्चा बनी हुई है।

Related Post