ताजासमाचार

BREAKING :- 29 जून को नीमच दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ! नीमच, जावद और रामपुरा में होंगे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम, प्रशासन अलर्ट

डेस्क न्यूज़ 25 June, 2026 अन्य

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच जिले के दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री इस दौरान नीमच, जावद के सिंगोली और मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा अधिकारियों की बैठकों का दौर भी तेज हो गया है।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा आमजन को संबोधित करने जैसे आयोजन शामिल हो सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम और समय-सारणी की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर कार्यालय, पुलिस विभाग और संबंधित प्रशासनिक अमले को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाएं तथा जनसभा स्थलों का निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है |

Related Post