डेस्क न्यूज़
18 June, 2026
अन्य
नीमच। सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्वालटोली चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को नमन किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
माल्यार्पण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा नीमच के उपाध्यक्ष जीतू शक्तावत सहित संदीप दरक, शिखर जैन, मनोज माहेश्वरी, संदीप खाबिया, निरंजन सिंह चौहान, संजय डांगी, पिंटू शर्मा, सुनीश चोरड़िया, बनवारीलाल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह चंद्रावत, महेश वर्धानी, निमिष चेलावत, रूपेश जाधव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
उक्त जानकारी भारत विकास परिषद नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा प्रदान की गई।