ताजासमाचार

नीमच चातुर्मास हेतु प्रणम्य सागर महाराज से विनती, जिनागम परिवार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मंदसौर

डेस्क न्यूज़ 18 June, 2026 अन्य

नीमच। दिगंबर जैन समाज के मार्गदर्शन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल मंदसौर पहुंचकर अर्हम योग प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के पावन चरणों में नीमच में चातुर्मास करने की विनती की।

जिनागम परिवार के अध्यक्ष मनोज विनायका एवं सचिव अमन विनायका ने बताया कि समाजजन एवं युवा पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ एक ही संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं कि "हम सबने यह ठाना है, गुरुवर को नीमच लाना है।" प्रतिनिधिमंडल ने जयकारा गुरुदेव का, जय-जय गुरुदेव के गगनभेदी नारों के बीच महाराजश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर नीमच चातुर्मास की भावपूर्ण विनती की।

युवाओं की उत्साह, उमंग और श्रद्धा से भरी टोली को देखकर गुरुदेव प्रसन्न हुए तथा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रयास में ही जीत संभव है तथा भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के अध्यक्ष विमल सरावगी के नेतृत्व में समाज की तीन बसें मंदसौर पहुंचेंगी। वहां समाजजन एक बार पुनः आचार्य श्री प्रणम्य सागर जी महाराज से नीमच में चातुर्मास करने की विनम्र विनती करेंगे।

समाजजनों में गुरुवर के संभावित नीमच आगमन को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

Related Post