शोक समाचार
12 June, 2026
नीमच। शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री सोमदेव जी शर्मा का शुक्रवार, 12 जून 2026 को निधन हो गया। वे अपने सरल स्वभाव, शिक्षण के प्रति समर्पण और संस्कारवान व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत सोमदेव जी शर्मा, तन्मय शर्मा, कपिलदेव शर्मा और भाजपा नेता व नीमच कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा (बबलू) के पूज्य पिताजी थे। वे अरुणदेव शर्मा के काकाजी और देवांश व गौरांग के दादाजी थे।
कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा:
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा शनिवार, 13 जून 2026 को प्रातः 8:30 बजे उनके निवास स्थान एल-36, इंदिरा नगर विस्तार, मांगलिक भवन के पास, नीमच से प्रारंभ हो कर बस स्टैंड मुक्तिधाम, छावनी जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक संतप्त परिवार के प्रति नीमच शहर के सर्व समाज के विभिन्न वर्गों ने संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।