ताजासमाचार

नीमच में नई जिम्मेदारी: एएसपी हेमलता अग्रवाल ने संभाला पदभार, पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत

डेस्क न्यूज 11 June, 2026 प्रशासनिक

नीमच। जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हेमलता अग्रवाल ने नीमच में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और कार्यशैली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) किरण चौहान ने गुलदस्ता भेंट कर एएसपी हेमलता अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जिले में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हेमलता अग्रवाल को एक अनुभवी और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती है। उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एएसपी हेमलता अग्रवाल के अनुभव का लाभ नीमच जिले को मिलेगा और आमजन तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था और चल रहे महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी भी ली।

नीमच पुलिस परिवार ने नवागत एएसपी का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा की उम्मीद व्यक्त की है।

Related Post