डेस्क न्यूज़
05 June, 2026
अन्य
राज्य शासन के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में नीमच पुलिस महकमे में बदलाव, महिला अधिकारी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
नीमच। प्रदेश में जारी पुलिस अधिकारियों के तबादलों के बीच नीमच जिले को नई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मिल गई हैं। राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार वर्तमान एएसपी नवल सिंह सिसोदिया का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह हेमलता अग्रवाल को नीमच का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश 5 जून 2026 को जारी किया गया।
हेमलता अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उनके कंधों पर होंगी। वहीं नवल सिंह सिसोदिया के कार्यकाल में जिले में कई अहम पुलिस कार्रवाइयों और कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों का सामना किया गया।
नई एएसपी के आगमन से पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नए कदम देखने को मिल सकते हैं।