ताजासमाचार

 विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, "एक पेड़ मां के नाम" के तहत लगाए पौधे

डेस्क न्यूज़ 05 June, 2026 अन्य

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा जवाहर नगर स्थित वीनू वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना तथा लोगों को प्रकृति और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन एवं निलेश पाटीदार, पार्षद किरण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, पार्षद जिनेन्द्र मेहता, एल्डरमैन शांतिलाल गुप्ता, अरुणा तलरेजा, पार्षद दुर्गाशंकर भील, प्रकाश मंडवारिया, भरत प्रजापति, कमलेश गर्ग दड़ोली, महामंत्री अनिल माली, विक्की छाबड़ा, अमन दीवान, राहुल पामेचा, गजेंद्र चावला, सतीश हास, विनीत पाटनी, रामा ग्वाला, कृष्णा मेहरा, प्रकाश सागर सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्डवासी, पत्रकार एवं नगर पालिका कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नीम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे ट्री-गार्ड के साथ लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक रूप से पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। आगामी दिनों में जिलेभर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण, हरित विकास और पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Post