न्यूज डेस्क
01 June, 2025
02 जून सोमवार को नीमच दशहरा मैदान मे राजपूत समाज की भव्य ऐतिहासिक शौर्य यात्रा और महा सम्मेलन
नीमच। जिले के इतिहास में 02 जून सोमवार को भव्य ऐतिहासिक महासम्मेलन व शौर्य यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। महासम्मेलन व शौर्य यात्रा मेवाड़ उदयपुर के महराणा विश्वराजसिंह मेवाड़ व महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। आप के साथ सलूम्बर के महाराज देवव्रत सिंह, भिंडर के महाराज रणधीर सिंह भी विशिष्ट अतिथी के तौर पर शामिल होंगे।
यह भव्य कार्यक्रम 29 मई से महाराणा प्रताप जन्मजयंती सप्ताह के रूप में जिले मे भव्य रूप मे आयोजित हो रहा है । जिसके तहत सोमवार को शौर्य यात्रा व महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन में नीमच जिले के अलावा चित्तौरगढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, रतलाम, मंदसौर और झालावाड़ जिले के भी हजारों राजपूत सरदार सहभागिता करेंगे।
कार्यकम का शुभारंभ 02 जून को सुबह महाराणा प्रताप स्टैचू, स्पेंटा पेट्रोल पंप के पास, ग्वाल टोली चौराहा पर माल्यार्पण कर होगा। यहाँ से विशाल वाहन रैली प्रारम्भ होकर शहर मे नीमच सिटी, रोडवेज बस डिपो, बरादारी से टैगोर मार्ग होते हुए दशहरा मैदान में आमसभा संम्पन होंगी। कार्यकम के आयोजकों ने जिले के हऱ ठिकाने, नगर, शहर में घर-घर जाकर पीले चावल देकर सभी को शौर्य यात्रा में आने का निमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम मे नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मंदसौर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, बाड़मेर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, चित्तौरगढ़ विधायक चंदभान सिंह, मशहूर इतिहासकार ओमेन्द्र सिंह रतनु भी वक्ता होंगे।
उल्लेखनीय है की सन 1984 के बाद 40 वर्ष में जिले मे यह पहला ऐतिहासिक कार्यकम होने जा रहा है। तब मेवाड़ के महाराणा महेंद्र सिंह उस आयोजन में शामिल हुए थे। आयोजको ने सभी स्वजातीय बंधुयों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजपूती वेश भूषा, सफ़ेद कुर्ता पायजमा और केसरिया साफा पहन कर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।