ताजासमाचार

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क पुस्तकें और नोटबुक, 25 जुलाई को होगा वितरण कार्यक्रम

डेस्क न्यूज़ 22 July, 2026 अन्य

नीमच। शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालक महासंघ मध्य प्रदेश, जिला इकाई नीमच द्वारा 25 जुलाई 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे श्री नूतन विद्यालय (भागेश्वर मंदिर के पास), नीमच में नि:शुल्क पुस्तक एवं नोटबुक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के एजुकेशन डायरेक्टर नरेन्द्र व्यास, प्राचार्या कृतिका अहीर एवं प्रधानाध्यापक निश्चल जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को सामग्री वितरित करेंगे।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के उन छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जो आर्थिक कारणों से अब तक अपनी किताबें नहीं खरीद सके हैं। इसके अलावा कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को कॉपियां तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को नोटबुक प्रदान की जाएंगी।

विशेष बात यह है कि यह जनहितैषी एवं सेवा कार्य नूतन विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में झाबुआ में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा तथा पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है।

पालक महासंघ जिला इकाई ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह जानकारी महासंघ के मीडिया प्रभारी कपिल शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Post