ताजासमाचार

सेवानिवृत्त शिक्षिका गीता देवी वैरागी का आकस्मिक निधन, शहर में शोक की लहर

डेस्क न्यूज 31 May, 2026 अन्य

नीमच। शहर की वरिष्ठ शिक्षिका एवं समाजसेवी श्रीमती गीता देवी वैरागी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, समाजजनों तथा शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई।

स्वर्गीय गीता देवी वैरागी, स्वर्गीय लक्ष्मण दास वैरागी (चारभुजा मंदिर, जूना बाजार, नीमच सिटी) की पुत्री थीं। वे सेवानिवृत्त शिक्षिका के रूप में लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देती रहीं। वे स्वर्गीय संजय वैरागी की माताजी तथा मयंक वैरागी की पूज्य दादीजी थीं।

परिवारजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 31 मई 2026 को दोपहर 2 बजे शिक्षक कॉलोनी स्थित निज निवास क्रमांक 151 से शववाहिका द्वारा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

उनके निधन पर वैरागी परिवार, चारभुजा मंदिर परिवार सहित शहर के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शोकाकुल:
मयंक वैरागी एवं समस्त वैरागी परिवार
तथा
चारभुजा मंदिर परिवार, नीमच सिटी

इस संबंध में जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर द्वारा दी गई।

Related Post