डेस्क न्यूज़
09 May, 2026
अन्य
नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के साथ शहर के विभिन्न कचरा संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोमाबाई रोड, ग्वालटोली, डाक बंगले के पास और जिला चिकित्सालय रोड स्थित कचरा पॉइंटों की स्थिति का जायजा लिया गया। कई स्थानों पर गंदगी और कचरे का जमाव दिखाई देने पर डिप्टी कलेक्टर ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के सभी कचरा संग्रहण केंद्रों से प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार कचरा उठाया जाए, ताकि आम नागरिकों को गंदगी और दुर्गंध की समस्या का सामना न करना पड़े।
हालांकि मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन कचरा उठाने की व्यवस्था पहले से जारी है, लेकिन इस पर जैन ने कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अब दिन में दो बार कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए।