ताजासमाचार

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: बच्चों की चित्रकला में दिखा धर्म और राष्ट्र का रंग जिनागम ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने लिया हिस्सा

न्यूज डेस्क 29 March, 2026

नीमच। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की श्रृंखला में शनिवार 28 मार्च 2026 को दिगंबर जैन मांगलिक भवन में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 2 से 6 वर्ष, 7 से 12 वर्ष और 13 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए, जिनमें धर्म और राष्ट्र विषय पर आधारित चित्र बनाने को कहा गया।

 प्रतियोगिता में समाज के करीब 75 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका एवं सचिव अमन विनायका ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
प्रतियोगिता के निर्णायक अपूर्वा मंगल और श्रुति लाठी ने सभी चित्रों का अवलोकन कर तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को पुरस्कार 30 मार्च को प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिनागम ग्रुप की कार्यकारिणी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Post