ताजासमाचार

नीमच: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस की 'साइक्लोथोन' रैली; एएसपी ने साइकिल चलाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

न्यूज डेस्क 28 March, 2026


नीमच | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आज, 28 मार्च को नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तर पर एक भव्य साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रैली का शुभारंभ सीआरपीएफ नीमच स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गेट से हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नवल सिंह सिसोदिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि श्री सिसोदिया ने न केवल रैली की शुरुआत की, बल्कि स्वयं भी साइकिल चलाकर पूरी रैली में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली 
साइकिल सवारों का यह जत्था देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। रैली पटेल गेट से प्रारंभ होकर चौपड़ा चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक होते हुए अंततः पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई।


पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
आयोजन में पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया के साथ नीमच केंट थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, रीडर-टू-एसपी उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस साइक्लोथोन के माध्यम से दो प्रमुख संदेश देने का प्रयास किया गया है। पहला, युवाओं और आम नागरिकों को शारीरिक फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना। दूसरा, सरदार पटेल के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के सपने को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता का प्रसार करना।

Related Post