ताजासमाचार

अफवाह से नीमच जिले में हड़कंप — शहर सहित मनासा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, कलेक्टर  बोले- “स्टॉक भरपूर”, सोशल मीडिया की चिंगारी से टूटी भीड़, ट्रैफिक जाम 

द वॉचमेन पोस्ट 24 March, 2026


नीमच।  पेट्रोल खत्म होने की अफवाह ने मंगलवार शाम नीमच शहर सहित मनासा में अचानक हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर “कल से पेट्रोल नहीं मिलेगा” जैसी खबर फैलते ही शहर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
फव्वारा चौक, दशहरा मैदान, अंबेडकर रोड, स्पेंटा पेट्रोल पंप और इंदिरा नगर स्थित भटनागर पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे बन गए कि कई जगह ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और लोग घबराहट में पेट्रोल भरवाने के लिए उमड़ पड़े। इसी बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि जिले में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों से जिले में लगातार आपूर्ति हो रही है और आगे भी नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित की गई है।

वहीं पेट्रोल पंप संचालक दीपेंद्र भटनागर ने भी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि नीमच में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार पंपों पर सामान्य दिनों की तरह 3 से 4 दिन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नई सप्लाई भी लगातार आ रही है।
प्रशासन और पंप संचालकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाह की वजह से बे वजह पेट्रोल का स्टॉक करने की जल्दबाजी में ना रहे, अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं।
 साफ है—
नीमच में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं… लेकिन दोपहर में फेली अफवाह से लोगों ने अपने वाहनों का रुख पेट्रोल पम्पो की और कर लिया और जरुरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाया जिससे कुछ पेट्रोल पम्पस पर सामान्यतया पेट्रोल ख़त्म हो गया जिसके चलते पुरे जिले में लोगों में पेट्रोल भरवाने की होड़ लग गई।

Related Post