डेस्क न्यूज
08 March, 2026
नीमच। 6 मार्च 2026 को नीमच कलेक्ट्रेट के पास रेलवे स्टेशन रोड स्थित सीआरपीएफ दीवार के पीछे, कालका माता मंदिर के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शव के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में P.V. लिखा हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ की भुजा पर काला डोरा और राखी का धागा बांधा हुआ है, जिसमें सफेद मोती लगे हैं। इसके अलावा वह काले और गुलाबी रंग के प्लास्टिक के ब्रेसलेट भी पहने हुए था।
शव की पहचान में सहयोग के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस पुरुष की पहचान कर सके तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क करें:
थाना नीमच कलेक्ट्रेट: 7049142010
पुलिस कंट्रोल रूम: 7049101042
नीमच जांचकर्ता: 9424896911, 9713299455