ताजासमाचार

शोक समाचार: श्रीमती स्नेहप्रभा निगुड़कर का निधन, परिवार में शोक की लहर, आज सायं 5 बजे निकलेगी शवयात्रा

मुकेश पार्टनर 06 March, 2026

नीमच। विकास नगर निवासी श्री भास्कर जी निगुड़कर की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहप्रभा निगुड़कर का आज शुक्रवार प्रातः दुःखद निधन हो गया । वे सीमा डबकरा की सासू जी एवं दिलीप निगुड़कर (आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल) व प्रतिमा निगुड़कर (सेंट्रल स्कूल, नीमच) की पूज्य माताजी थीं।

श्रीमती निगुड़कर की अंतिम यात्रा आज दिनांक 06 मार्च 2026, शुक्रवार को, समय: सायं 5:00 बजे, निज निवास, 64 विकास नगर (जांगिड़ ब्राह्मण मंदिर के सामने), नीमच से शव वाहन द्वारा प्रस्थान करेगी।

Related Post