ताजासमाचार

नपा अध्यक्ष, सीएमओ और उपाध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं, शालीनता से पर्व मनाने की अपील

डेस्क न्यूज़ 02 March, 2026 अन्य

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया तथा उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल ने रंगों के पावन पर्व होली पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व असत्य पर सत्य की विजय, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है तथा हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व शालीनता, संयम और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें, किसी पर भी जबरदस्ती रंग न डालें तथा पर्यावरण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए तथा शहर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Related Post