ताजासमाचार

आईपीएस तरुण नायक को मिली अहम जिम्मेदारी : पुलिस मुख्यालय में संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान

द वाॅचमेन पोस्ट 28 February, 2026 अन्य

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक (2009 बैच) की भूमिका में बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था/सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, भोपाल का मुख्य प्रभार सौंपा है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही वे DIG (ANO) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

सरकार का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले तरुण नायक मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे आशोकनगर, नीमच, सीधी, सिवनी और सागर जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। इसके अलावा वे विशेष सशस्त्र बल (SAF) में कमांडेंट स्तर की जिम्मेदारी तथा पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

सतना निवासी तरुण नायक, जिले के प्रसिद्ध ENT विशेषज्ञ डॉ अरुण नायक के पुत्र हैं। प्रशासनिक और पुलिस सेवा में उनके अब तक के कार्यकाल को प्रभावी और अनुशासित माना जाता रहा है।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उनकी नई जिम्मेदारी को सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

Related Post