ताजासमाचार

जैन सोशल ग्रुप नीमच ग्रेटर का वैवाहिक वर्षगांठ सेलिब्रेशन: 17 दंपत्तियों ने मनाया यादगार उत्सव

डेस्क न्यूज 25 February, 2026 अन्य

नीमच। जैन सोशल ग्रुप नीमच ग्रेटर द्वारा ग्रुप सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार 22 फरवरी को सुंदरम मैरिज गार्डन में भव्य एवं खुशनुमा पारिवारिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनवरी, फरवरी और मार्च माह में विवाह वर्षगांठ वाले 17 दंपत्ति सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई, जिसकी प्रस्तुति ग्रुप सदस्य श्रीमती राखी कोचेटा ने दी। इसके बाद विवाह वर्षगांठ सेलिब्रेशन का रंगारंग दौर शुरू हुआ। सभी दंपत्तियों को ढोल-धमाकों और संगीत के बीच मंच पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम संचालकों द्वारा पूछे गए चुटीले प्रश्नों का कपल्स ने रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया और म्यूजिक की धुन पर मनमोहक डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

मंच पर सभी दंपत्तियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस अवसर पर 17ों दंपत्तियों को ग्रुप की ओर से आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी कपल्स ने सामूहिक फोटोशूट भी कराया और अंत में सामूहिक रूप से केक काटकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राखी कोचेटा, रुचि सगरावत एवं सुनीता चौधरी ने किया। आयोजन में जेएसजी आईएफ डांस एवं टैलेंट कमेटी चेयरमैन प्रकाशजी चौरडिया, जेएसजी एमपी रीजन संगिनी कन्वीनर कीर्ति मोड़ी, जेएसजी नीमच जोन कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष  सुरेशजी चेलावत, ग्रेटर अध्यक्ष दिलीपजी चौधरी, सचिव राकेश पगारिया, संगिनी ग्रेटर अध्यक्ष  चंदा मेहता सहित सभी दंपत्ति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ। आयोजन की जानकारी ग्रुप के सचिव राकेश पगारिया द्वारा दी गई।

Related Post