ताजासमाचार

पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म- पंडित नागर । भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न ।

डेस्क न्यूज़ 22 January, 2026

नीमच । समीपस्थ ग्राम भोलियावास में समस्त धाकड़ (वीर) परिवार द्वारा श्रीमती पुष्पाबाई-रामचन्द्र धाकड़ व श्रीमती गुड्डीबाई-निर्भयराम धाकड़ द्वारा गंगासागर एवं चारधाम की यात्रा पूर्ण करने पर रविवार को रात्रि 8:00 बजे से पीपली चौक, भोलियावास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सनातन धर्म, श्री राम मंदिर स्थापना विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय संत डॉ. पं. मिथिलेशजी नागर (भागवत भास्कर गुरू पीठ, निनोराधाम) ने उपस्थित सैकड़ो धर्म प्रेमीजन को संबोधित करते हुए कहां की पूरे विश्व में सबसे श्रेष्ठ सनातन धर्म है। इसलिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। हम लोग अभी आपस में विभिन्न जातियों के बीच में बटे हुए हैं, जो भारत देश के लिए उचित नहीं है। वर्तमान समय में जो स्थिति बन रही है उसको देखते हुए हम सभी जातियों में बटने की बजाय एकजुट हो जाएं। तभी हमारे सनातन धर्म की रक्षा हो सकती है। पंडित श्री नागर ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना विषय पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की भी प्रशंसा की। व्याख्यान के पश्चात पंडित श्रीनागर ने अपने मुखारविन्द से श्री सुंदरकांड का पाठ किया। साथ ही मधुर भजनो की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मनमोहक श्रीराम दरबार सजाया गया जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में स्थानीय सहित नीमच शहर के कई भक्तगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री राम दरबार एवं बालाजी महाराज की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। उक्त जानकारी धाकड़ परिवार के सदस्य सत्यप्रकाश धाकड़ (सत्तू) ने दी।

Related Post