ताजासमाचार

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित

डेस्क न्यूज 20 January, 2026

नीमच। जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 20 जनवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में किया गया। शिविर का संचालन पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, उज्जैन उमेश जोगा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी जिलों में मंगलवार को लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और जनता की शिकायतों का निराकरण किया जाए। इसके पालन में नीमच में यह शिविर आयोजित किया गया।

जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के दौरान लगभग 27 फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के समक्ष रखा। एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान किया गया और आवेदकों की शिकायतें बंद की गईं।

शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर त्वरित समाधान की मांग की।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका शीघ्र समाधान करने का प्रभावी माध्यम हैं और इसे नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

Related Post